6 नाबालिग लड़कों ने बिहार में 15 वर्षीय किशोरी से किया गैंगरेप
बिहार के मोतिहारी में एक 15-वर्षीय किशोरी से 6 नाबालिग लड़कों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 सितंबर को आरोपियों ने खेत में गई किशोरी से गैंगरेप किया था व घटना का वीडियो वायरल होने पर परिजन ने पुलिस को शिकायत दी। बकौल पुलिस, मामले में 3 आरोपियों को पकड़ लिया गया है।