6 नवंबर से खुलेगा ACME सोलर होल्डिंग्स का आईपीओ, ₹275-289 है प्राइस बैंड
रिन्यूएबल एनर्जी पावर प्रोड्यूसर एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड का ₹2,900 करोड़ का आईपीओ 6 नवंबर को खुलेगा और इसके लिए 8 नवंबर तक बोली लगाई जा सकती है। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹275-289/शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ₹2,395 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी और ₹505 करोड़ के शेयर ऑफर-फॉर-सेल के तहत जारी किए जाएंगे।