6 फरवरी को खुलेगा सोलारियम ग्रीन एनर्जी का आईपीओ, ₹181-₹191 है प्राइस बैंड
सोलारियम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का ₹105.04 करोड़ का एसएमई आईपीओ 6 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और इसके लिए 10 फरवरी तक बोली लगाई जा सकती है। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹181-₹191 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ में कंपनी करीब 55 लाख नए शेयर जारी करेगी और इसमें ओएफएस शामिल नहीं है।