6 बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले बॉरिस बेकर यूके की जेल से हुए रिहा, किए जाएंगे डिपोर्ट

जर्मनी के 6 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता बॉरिस बेकर यूके की जेल से रिहा हो गए हैं जिन्हें वापस जर्मनी डिपोर्ट किया जाएगा। बेकर को दिवालिया घोषित किए जाने के बाद संपत्ति छिपाने के आरोप में अप्रैल में लंदन में 2.5 साल की सज़ा सुनाई गई थी। इससे पहले, बेकर 2002 में कर चोरी के दोषी पाए गए थे।

Load More