6 भारतीय चालक दल की शिकायत पर अरब सागर में तटरक्षक बल ने पकड़ा ईरानी जहाज़

भारतीय तटरक्षक बल ने केरल तट के पश्चिम में अरब सागर में एक ईरानी जहाज़ को पकड़ा है। इस जहाज़ पर ईरान में अनुबंध के आधार पर कार्यरत 6 भारतीय चालक दल के सदस्य मौजूद थे। तटरक्षक बल के मुताबिक, चालक दल ने जहाज़ के मालिक पर शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद कार्रवाई की गई।

Load More