6 भारतीय बैंकों ने लंदन में जीवीके कोल डेवलपर्स पर ₹11,700 करोड़ का किया मुकदमा: खबर
बकौल रिपोर्ट, 6 भारतीय बैंकों (आईसीआईसीआई बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक और इंडियन ओवरसीज़ बैंक) ने लंदन हाईकोर्ट में जीवीके कोल डेवलपर्स (सिंगापुर) पर ₹11,700-करोड़ ($1.5-अरब) से अधिक का मुकदमा दायर किया है। विवाद $1-अरब के लोन डिफॉल्ट, 2011 में दिए गए $3.5-करोड़ के साख-पत्र और 2014 के $16-करोड़ के लोन को लेकर है।