6 मैच हार चुकी CSK अब भी कैसे प्लेऑफ में बना सकती है जगह?
आईपीएल-2025 की अंकतालिका में सबसे निचले पायदान पर खिसकी सीएसके को अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे और साथ ही उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। अगर सीएसके सभी मैच जीतती है तो उसके 16-पॉइंट होंगे और माना जाता है कि इतने अंक प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी हैं।