6 महीने तक के लिए बिना वेतन काम करने वाला इंटर्न ढूंढ रहा इज़रायली दूतावास, हुई आलोचना
भारत में इज़रायली दूतावास द्वारा 6 महीने की अनपेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन मांगने पर विवाद खड़ा हो गया है। दूतावास ने X पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उसे 'जुनूनी' इंटर्न चाहिए। प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने लिखा, "आपको बंधुआ मज़दूर चाहिए?" दूसरे यूज़र ने कहा, "6 महीने तक कोई वेतन नहीं? थोड़ी तो शर्म कर लो।"