6 महीने में 150% चढ़ा EMS कंपनी का स्टॉक, अब प्रमोटर्स बेच सकते हैं 6% तक हिस्सेदारी
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) कंपनी Avalon Technologies में बड़ी ब्लॉक डील के ज़रिए प्रमोटर ग्रुप के भास्कर श्रीनिवासन, BBS फैमिली ट्रस्ट और KBS फैमिली ट्रस्ट कंपनी में 6% तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस डील की वैल्यू करीब ₹861.9 करोड़ हो सकती है। गौरतलब है कि पिछले 6 माह में कंपनी के शेयर 146.14% उछले हैं।