6 महीने में 4 शेयरों ने दिया 200% से 500% तक का दमदार रिटर्न
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज़ का शेयर पिछले 6 महीने में करीब 510% उछलकर ₹613.35 पर पहुंच गया जबकि एमटीएआर टेक्नोलॉजीज़ का शेयर समान अवधि में 234% बढ़कर ₹7980 पर पहुंच गया। इसके अलावा, बीते 6 महीनों में एचएफसीएल के शेयरों में भी 231% की तूफानी तेज़ी आई। वहीं, इस दौरान जीई पावर इंडिया का शेयर करीब 213% चढ़कर ₹991.40 पर पहुंच गया।