6 महीने जंक फूड खाकर बिताए, 'चमकीला' के लिए 15 किलो वज़न बढ़ाया था: परिणीति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "6 महीने संगीतकार एआर रहमान के स्टूडियो में गाकर और घर लौटकर जंक फूड खाकर बिताए। 'चमकीला' के लिए मैंने 15 किलोग्राम वज़न बढ़ाया था।" उन्होंने आगे लिखा, "संगीत और खाना। मेरी दिनचर्या में यही था।"