6 महीने पहले राठी साहब ने मुझे बताया था कि उनकी जान को खतरा है: इनेलो नेता अभय चौटाला
इनेलो के नेता अभय चौटाला ने पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर कहा है, "इसके लिए राज्य सरकार ज़िम्मेदार है।" उन्होंने कहा, "6 महीने पहले राठी साहब ने बताया था कि उनकी जान को खतरा है...उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई...हम इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हैं।"