6 माह में अमरावती को आंध्र की राजधानी बनाने के एचसी के आदेश पर रोक से एससी का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश सरकार के 6 महीने के भीतर अमरावती को राज्य की राजधानी के तौर पर तैयार करने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है। अदालत 11 जुलाई को मामले व इससे संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। मुख्यमंत्री जगन मोहन ने रेड्डी कहा था कि वह विशाखापत्तनम में शिफ्ट होंगे।