6 मीटर की अगली लंबाई हासिल कर ली है: उत्तरकाशी टनल में रेस्क्यू पर पीएमओ के पूर्व सलाहकार
उत्तरकाशी (उत्तराखंड) की टनल में फंसे 41 मज़दूरों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे ने कहा है, "6 मीटर की अगली लंबाई सफलतापूर्वक हासिल कर ली गई है।" उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि आने वाले 2 घंटों में हम सफलता के साथ आगे का बचा हुआ काम पूरा कर लेंगे।"