6 यात्रियों को छोड़कर बेंगलुरु एयरपोर्ट से समय से पहले रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को इंडिगो की एक फ्लाइट केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट (बेंगलुरु) से 12 मिनट पहले ही रवाना हो गई जिसके चलते 6 यात्री एयरपोर्ट पर रह गए। फ्लाइट मिस करने वाले एक सरकारी अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "फ्लाइट पहले निकलने या देरी होने...पर यात्रियों को सूचित करना...फ्लाइट ऑपरेटर की ज़िम्मेदारी है...हमें सूचित नहीं किया गया।"