6 राज्यों/UT की कैबिनेट में आधी आबादी की हिस्सेदारी ज़ीरो, 9 राज्यों में हैं सिर्फ 1-1 महिला मंत्री
TV9 भारतवर्ष के मुताबकि, देश के 6 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश की कैबिनेट में कोई महिला नहीं है। इनमें गोवा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, सिक्किम और पुद्दुचेरी शामिल हैं। वहीं, 9 राज्यों में सिर्फ एक-एक महिला मंत्री हैं। पश्चिम बंगाल में सबसे ज़्यादा 7 महिला मंत्री हैं, उत्तर प्रदेश में 6, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 5-5 महिला मंत्री हैं।