6 राज्यों के लिए जारी की गई हीटवेव की चेतावनी; आईएमडी ने शेयर की सूची
आईएमडी ने राजस्थान के सुदूर हिस्सों में 3-जून को हीटवेव की परिस्थितियों की आशंका जताई है। आईएमडी ने बताया, "पंजाब, दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में 3-4 जून और विदर्भ (महाराष्ट्र) में 5 जून तक हीटवेव की परिस्थितियां रहेंगी।" अगले 2 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 2°C तक बढ़ने की आशंका है।