मौसम विभाग (आईएमडी) ने 8-12 जून तक बिहार के लिए हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव तक की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने गुरुवार को एक ट्वीट में बताया कि झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में भी हीट वेव जारी रहने की आशंका है। आईएमडी ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने को कहा है।