6 लड़कों ने असम में 16 वर्षीय लड़की का किया गैंगरेप, वॉट्सऐप ग्रुप में सर्कुलेट किया वीडियो
चिरांग (असम) में 6 युवकों ने कथित तौर पर 16-वर्षीय लड़की का गैंगरेप किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर एक वॉट्सऐप ग्रुप में सर्कुलेट कर दिया है। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा है। बकौल पुलिस, 2 आरोपी नाबालिग होने का दावा कर रहे हैं लेकिन उनके जन्म प्रमाणपत्र की जांच हो रही है।