6 लोगों की हत्या के लिए हरियाणा में सेना के पूर्व अधिकारी को सुनाई गई फांसी की सज़ा
पलवल (हरियाणा) की एक अदालत ने 2018 में लोहे की रॉड से 6 लोगों की हत्या करने वाले सेना के पूर्व अधिकारी को फांसी की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने घटना को 'दुर्लभतम अपराध' बताते हुए कहा, "दोषी को मौत की सज़ा देकर ही न्याय पूरा होगा, मौत की सज़ा से कोई भी कम सज़ा देना अनुचित होगा।"