6 वर्षीय बच्ची की हैदराबाद में हार्ट अटैक से हुई मौत
पुप्पलागुड़ा (हैदराबाद) में 6 वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई है। बच्ची के माता-पिता कोटापल्ली गांव के रहने वाले हैं और रोज़गार के सिलसिले में हैदराबाद में मज़दूरी कर गुज़ारा कर रह रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार रात को बच्ची के सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी।