6 वर्षीय बच्ची से 45 साल के अफगान शख्स ने किया निकाह, तालिबान ने रखी यह शर्त
अफगानिस्तान में एक 45-वर्षीय शख्स द्वारा 6-वर्षीय बच्ची से निकाह किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, तालिबान ने शख्स को बच्ची को घर ले जाने से रोककर उसे बच्ची के 9 साल की होने तक इंतज़ार करने को कहा है। पहले से दो शादियां कर चुके शख्स ने बच्ची के बदले उसके परिवार को पैसे दिए थे।