6 साल की उम्र में किडनैप हुए लड़के को यूएस में परिवार ने 70 साल की तलाश के बाद ढूंढ निकाला
कैलिफोर्निया (अमेरिका) में 1951 में 6 साल की उम्र में किडनैप हुए बच्चे को परिवार ने 70 साल की तलाश के बाद ढूंढ निकाला है। लुइस आर्मंडो एल्बिनो नामक शख्स की भतीजी एलिडा ने 2020 में ऑनलाइन डीएनए टेस्ट किया था जो उनसे 22% मेल खा गया था। लुइस को एक महिला ने एक पार्क से अगवा किया था।