6 साल की बेटी बोली- पापा ने मम्मी को छत से धक्का दे दिया; यूपी में पिता को मिली उम्रकैद
कानपुर (यूपी) के कोर्ट ने 6-वर्षीय बच्ची की गवाही पर उसके पिता को अपनी पत्नी की हत्या के केस में उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। बच्ची ने कोर्ट में कहा, "पापा छत पर दारू पी रहे थे। शराब पीने का विरोध करने पर मम्मी से कहासुनी हुई और पापा कुशल तिवारी ने मम्मी को छत से नीचे धक्का दे दिया।"