6 साल के बच्चे ने प्रोटेस्ट में मांगा बिहार के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
पटना (बिहार) में टीआरई-4 में एकल परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग हटाने समेत कई मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान एक छह साल का बच्चा भी मां के साथ सड़क पर उतर गया। इस बच्चे ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से छात्रों के लिए नौकरी की मांग की और साथ ही शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का इस्तीफा मांगा।