6 साल कैंसर की लड़ाई लड़ी, तीसरे प्रयास में निकाला UPSC; जानें संजय डहरिया की कहानी
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में महासमुंद (छत्तीसगढ़) के संजय डहरिया ने 946वीं रैंक हासिल की है। उन्हें 2012 में कैंसर का पता चला था और 6 साल तक उन्होंने इससे लड़ाई लड़ी। 38 वर्षीय संजय एक किसान के बेटे हैं और अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफल होने से पहले तीन नौकरियां बदल चुके हैं।