6 साल तक के बच्चों में बढ़ रहे हैं पित्त की पथरी के मामले, नए सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
भारतीय शिशु रोग अकादमी द्वारा 5 महानगरों में किए गए हालिया सर्वेक्षण में पाया गया कि पेट दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती किए गए हर 200 बच्चों में से 1 बच्चे के शरीर में पित्त की पथरी थी। सर्वे के मुताबिक, अब 6 साल तक के बच्चों के भी गॉल ब्लैडर में पथरी मिल रही है।