6 साल बाद होगी बिपाशा बसु की वापसी, हंसल मेहता की 'बाराबंकी' से करेंगी कमबैक

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु 6 साल बाद वापसी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हंसल मेहता की वेब सीरीज़ 'बाराबंकी' से कमबैक करेंगी। यह सीरीज़ रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आलोक लाल की पुस्तक 'द बाराबंकी नार्कोस: बस्टिंग इंडियाज़ मोस्ट नोटोरियस ड्रग कार्टेल' पर आधारित है। सीरीज़ में बिपाशा के अलावा विशाल जेठवा और सनी कौशल भी नज़र आएंगे।

Load More