6 साल की उम्र में एक लड़का मेरे कपड़े उतरवाकर मुझे गलत तरीके से छूता था: कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने रिऐलिटी शो 'लॉक अप' में कहा है कि 6 साल की उम्र में एक लड़का उनके कपड़े उतरवाकर उन्हें गलत तरीके से छूता था। उन्होंने कहा, "उस समय मैं इसे समझ नहीं पाई थी...आपका परिवार कितना भी आपका ध्यान क्यों न रखे...सभी बच्चे इससे गुज़रते हैं।" बकौल कंगना, वह लड़का उनसे करीब 3-4 साल बड़ा था।