6 साल के बच्चे की झारखंड में स्कूल में खेलने के दौरान ग्रिल में सिर फंस जाने से हुई मौत
साहिबगंज (झारखंड) के एक निजी स्कूल में रविवार को खेलने के दौरान प्री-नर्सरी क्लास के एक 6-वर्षीय छात्र का सिर खिड़की की ग्रिल में फंस गया। स्कूल संचालक ने बताया, "सूचना मिलने पर ग्रिल काटकर छात्र को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां...डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।" बकौल पुलिस, बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।