6 साल तक सहमति से यौन संबंध बनाने के बाद अंतरंगता कम होने पर रेप का दावा नहीं कर सकते: एचसी
कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक महिला द्वारा बेंगलुरु के शख्स के खिलाफ दर्ज रेप केस को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा, "6 साल तक सहमति से यौन संबंध बनाने के बाद अंतरंगता कम होने पर...इसे आधार बनाकर रेप का दावा नहीं कर सकते।" महिला 2013 में फेसबुक पर शख्स से मिली थी और 2019 तक दोनों रिलेशनशिप में थे।