6 साल पहले पापा ने रेप किया, 14-15 लोगों से भी संबंध बनवाए: राजस्थान की 18 वर्षीय लड़की
कोटपूतली-बहरोड़ (राजस्थान) में 18-वर्षीय लड़की ने अपने पिता समेत 15 लोगों के खिलाफ रेप केस दर्ज करवाया है। लड़की के मुताबिक, जब वह 12 साल की थी तब पिता ने शराब के नशे में उसका रेप किया था। बकौल पीड़िता, घटना के 6 माह बाद पिता ने कर्ज़ उतारने का हवाला देकर 14-15 लोगों से संबंध बनाने पर मजबूर किया।