60,000 फीट की ऊंचाई से दुश्मनों पर नज़र रखने के लिए मानवरहित विमान का निर्माण कर रहा भारत
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत एक मानवरहित एयरशिप बना रहा है जो 60,000-फीट तक उड़ान भरने में सक्षम होगा। DRDO के नेतृत्व में चल रही इस योजना का उद्देश्य अधिकांश वायु-रक्षा प्रणालियों की पहुंच से बाहर रहकर दुश्मन के इलाके के भीतर गहराई तक गतिविधियों की निगरानी करना है। यह कम लागत वाले सैटेलाइट विकल्प के रूप में काम करेगा।