60 की बजाय 55 साल की उम्र में रिटायर होने पर कैसे ₹1.6 करोड़ का हो सकता है नुकसान?
अगर कोई शख्स 30-साल की उम्र से ₹10,000/महीने की SIP में 12% सालाना रिटर्न के हिसाब से निवेश करे तो 60-साल की उम्र तक उसका फंड करीब ₹3.5 करोड़ हो सकता है। वहीं, 55-साल में रिटायर होने पर यह रकम करीब ₹1.9 करोड़ रह सकती है यानी 5-साल पहले रिटायर होने से करीब ₹1.6 करोड़ का नुकसान हो सकता है।