60% चुनावी बॉन्ड बीजेपी को मिले, यह मिलीभगत है: कांग्रेस
चुनावी बॉन्ड से जुड़ी जानकारियां सामने आने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि जारी हुए कुल चुनावी बॉन्ड में से 60% बॉन्ड बीजेपी को मिले थे। उन्होंने कहा, "जिन्होंने चंदा दिया उन्हें कई प्रोजेक्ट और कॉन्ट्रैक्ट मिले...यह मिलीभगत है।" गौरतलब है, बीजेपी को अप्रैल-2019 से जनवरी-2024 तक चुनावी बॉन्ड के ज़रिए ₹6,061 करोड़ का चंदा मिला।