60 दिन से ज़्यादा जंग क्यों नहीं लड़ सकता अमेरिका, क्या कहता है कानून?
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध के लिए विधायी मंज़ूरी लेने की 60-दिनों की समयसीमा का पालन करना उनके लिए ज़रूरी नहीं है। अमेरिका में 60-दिनों से ज़्यादा जंग लड़ने पर कानूनी रोक है। यह कानून 1973 में पारित हुआ था ताकि तात्कालिक राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की वियतनाम युद्ध जारी रखने की क्षमता सीमित हो सके।