60 वर्षों से जल रहा है अमेरिका का 'भूतिया शहर' सेंट्रेलिया
अमेरिका का 'भूतिया शहर' सेंट्रेलिया में ज़मीन की अंदरूनी सतह 60-वर्षों से जल रही है। दरअसल, 1962 में वहां मेमोरियल डे मनाने के लिए कचरे में आग लगाई गई थी और उसके नीचे बड़ा कोयला खदान होने के कारण आग धीरे-धीरे शहरभर में फैल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के नीचे इतना कोयला है जो अगले 250-वर्षों तक जलता रहेगा।