60 वर्षीय लकवाग्रस्त महिला का नासिक में शख्स ने किया रेप, 7 साल से बिस्तर पर है पीड़िता

पुलिस ने बुधवार को बताया कि नासिक (महाराष्ट्र) में 60-वर्षीय लकवाग्रस्त महिला से रेप के आरोप में 22-वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, पीड़ित महिला अपने घर में अकेली रहती है और पिछले 7-साल से बिस्तर पर है। पीड़िता का भाई जब सुबह चाय देने आया तब मंगलवार रात को हुई इस घटना का पता चला।

Load More