बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान 611.77 अंक गिरकर 77,587.34 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, इस दौरान एनएसई का निफ्टी 177 अंक लुढ़ककर 23,530.90 के स्तर पर पहुंचा। गौरतलब है कि इस दौरान सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 4 को छोड़कर बाकी सभी कंपनियां लाल निशान में कारोबार कर रही हैं।