600 किमी गाड़ी चलाकर प्रेमी को शादी के लिए मनाने पहुंची महिला, कार में मिला उसका शव
राजस्थान में करीब 600 किलोमीटर गाड़ी चलाकर प्रेमी को शादी के लिए मनाने पहुंची 37-वर्षीय मुकेश कुमारी का शव अगले दिन उसकी कार से बरामद हुआ है। पुलिस ने महिला के प्रेमी को लोहे की रॉड से उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आंगनवाड़ी सुपरवाइज़र मुकेश लगभग एक दशक पहले अपने पति से अलग हो गई थी।