600 किलो के गेट के नीचे दबकर गार्ड की हुई मौत; यूपी के हादसे का वीडियो आया सामने
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में नाइट ड्यूटी के दौरान गेट बंद करते समय 50-वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड पर 600 किलो का गेट गिर गया।
इस घटना में गार्ड की मौत हो गई और बताया जा रहा है कि करीब तीन घंटे उनका शव गेट के नीचे दबा रहा। वहीं, उनके परिजन ने अपार्टमेंट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।