60,000 सैनिक हर साल रिटायर होते हैं, सिर्फ 3000 को मिलती है सरकारी नौकरी: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, "60,000 सैनिक हर साल रिटायर होते हैं...उनमें से सिर्फ 3000 को सरकारी नौकरी मिलती है।" उन्होंने कहा, "4-साल के ठेके पर हज़ारों की संख्या में रिटायर होने वाले 'अग्निवीरों' का भविष्य क्या होगा?" बकौल राहुल, "प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) की प्रयोगशाला के इस...एक्सपेरिमेंट से देश की सुरक्षा व युवाओं का भविष्य...दोनों खतरे में हैं।"