61 लोग मारे गए, 116 लोग किए गए रेस्क्यू: किश्तवाड़ आपदा पर J&K के मुख्य सचिव डुल्लू
किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) में बादल फटने की घटना पर केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बताया है, "14 अगस्त को हुई घटना में अभी तक 61 लोगों की जान चली गई है।" उन्होंने आगे बताया, "सुरक्षाबलों और विभिन्न एजेंसियों ने सामूहिक खोज और बचाव अभियान शुरू किया है जिसके परिणामस्वरूप अभी तक 116 लोगों को बचाया गया है।"