610 किलो के दुनिया के सबसे वज़नी जीवित शख्स ने कैसे घटाया 542 किलो वज़न?
610 किलोग्राम वज़न के साथ दुनिया के सबसे वज़नी जीवित शख्स खालिद शारी ने सऊदी अरब के पूर्व किंग अब्दुल्ला की मदद से 542 किलोग्राम वज़न कम किया है। अब्दुल्ला ने 2013 में 30 मेडिकल प्रोफेशनल्स को उनके ट्रीटमेंट/डाइट के लिए नियुक्त किया था। खालिद के उपचार में गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी और अतिरिक्त त्वचा को हटाना जैसी चीज़ें थीं।