62% टूट गया है HDFC Bank का शेयर? अगर नहीं तो क्यों कम हुए दाम?

एचडीएफसी बैंक लिमिटेड का स्टॉक मंगलवार को शेयर बाज़ारों में 62% सस्ता दिखाई दिया। यह स्टॉक लुढ़का नहीं बल्कि आज कंपनी के बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट है जिससे बैंक शेयर एडजस्टेड प्राइस पर दिखा रहे हैं। वहीं, बोनस शेयर एडजस्टमेंट के बाद बैंक का 52-वीक हाई ₹1,018.15 और 52-वीक लो लेवल ₹806.70 है। इसका मार्केट कैप ₹14,97,022.75 करोड़ है।

Load More