6.2 तीव्रता का भूकंप आने से चीन में 111 लोगों की हुई मौत
चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, गांसु और किंघई प्रांतों में रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आने से कम-से-कम 111 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 200 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, भूकंप से घरों व सड़कों को नुकसान पहुंचा है और बिजली व संचार सेवाएं ठप हो गई हैं।