62 वर्ष की उम्र में 5-6 दिन वर्क आउट करती हैं नीता अंबानी, बताया अपना रूटीन
नीता अंबानी (62) ने बताया है कि वह एक हफ्ते में 5-6 दिन वर्कआउट करती हैं। उन्होंने बताया, "लेग डेज़ मेरे फेवरेट हैं लेकिन मैं अपर बॉडी, बैक एक्सरसाइज़ भी करती हूं...जब मैं एक्सरसाइज़ करती हूं तो मुझे शांति मिलती है।" शाकाहारी भोजन लेने वालीं नीता 5,000-7,000 कदम/दिन चलने की कोशिश करती हैं और वह शुगर/शुगर सब्सीट्यूट नहीं लेती हैं।