62 वर्षीय शख्स ने 45 साल की महिला से यूपी में की शादी, दुल्हन निकली 'लुटेरी'
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक 62 वर्षीय रिटायर्ड सीओडी कर्मचारी से शादी करने के 2 दिन बाद ही 45-वर्षीय दुल्हन नकदी व गहने लूटकर फरार हो गई है। पीड़ित ने बताया कि महिला से उसकी मुलाकात किराए के एक मकान में रहने के दौरान हुई थी और महिला ने उसे जीवनभर साथ निभाने और देखभाल करने का भरोसा दिलाया था।