62 वर्षीय शख्स ने विज्ञापन देखकर शादी के लिए महिला से किया संपर्क, हुई ₹1 लाख की ठगी
अलीगढ़ (यूपी) में शादी के नाम पर 62-वर्षीय बुज़ुर्ग संग ₹1.1 लाख की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बकौल बुज़ुर्ग, उसने समाचार-पत्र में विज्ञापन देखकर शादी के लिए संपर्क किया था और पैसे ट्रांसफर कराए जाने के बाद उसे बताया गया कि महिला की मौत हो गई है।