62 साल के इतिहास में पहली बार फ्रांस में हुआ बड़ा उलटफेर, महज़ 3 महीनों में गिरी सरकार
फ्रांस में 3 महीने पहले बनी प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर की सरकार बुधवार को गिर गई। दरअसल, फ्रांस की संसद में पीएम बार्नियर की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। फ्रांस के 62 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब अविश्वास प्रस्ताव के पास होने के कारण किसी प्रधानमंत्री को सत्ता गंवानी पड़ी है।